Rajasthan School Winter Vacation 2025 :राजस्थान की स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां 25 दिसंबर से 05 जनवरी 2026 तक, नोटिस जारी

Rajasthan School Winter Vacation राजस्थान की स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां 25 दिसंबर से 05 जनवरी 2026 तक, नोटिस जारी राजस्थान के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राजस्थान की स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 2025–26 को लेकर शिक्षा विभाग ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है। जारी आदेश के अनुसार राज्य की सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में 25 दिसंबर 2025 से 05 जनवरी 2026 तक शीतकालीन छुट्टियां रहेंगी।

Rajasthan School Winter Vacation 2025 Latest Update

हर वर्ष की तरह इस बार भी राजस्थान में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। वर्ष 2025–26 में यह अवकाश 25 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होकर 05 जनवरी 2026 तक रहेगा।

👉 खास बात यह है कि:

  • इस दौरान विद्यार्थी और शिक्षक दोनों अवकाश का लाभ ले सकेंगे।
  • अत्यधिक सर्दी पड़ने पर छुट्टियां आगे बढ़ाई भी जा सकती हैं जिसके लिए अलग से ऑर्डर जारी किये जायंगे।

[ALSO_READ]

राजस्थान में शीतकालीन अवकाश को लेकर पहले क्यों था असमंजस?

इस वर्ष शीतकालीन अवकाश को लेकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। कारण यह था कि:- 21 दिसंबर 2025 से ही प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से गिरने लगा था, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने यह बयान दिया था कि “शीतकालीन अवकाश सर्दी की तीव्रता को देखकर तय किया जाएगा।” राज्य स्तर पर अवकाश 25 दिसंबर से 05 जनवरी 2026 तक रहेगा

Rajasthan School Winter Vacation 2025–26 Date

शीतकालीन अवकाश प्रारंभ25 दिसंबर 2025
शीतकालीन अवकाश समाप्त05 जनवरी 2026
कुल अवकाश (रविवार सहित)12 दिन

📌 विद्यार्थियों को कुल मिलाकर लगभग 1 2दिनों का अवकाश मिलेगा।

जिलेवार शीतकालीन अवकाश बढ़ने की संभावना

शिक्षा विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि:

  • तापमान अत्यधिक गिरता है
  • शीतलहर (Cold Wave) की स्थिति बनती है

तो जिला कलेक्टर महोदय द्वारा अपने जिले में शीतकालीन अवकाश को बढ़ा सकते हैं।

👉 इस संबंध में अंतिम निर्णय जिला प्रशासन द्वारा लिया जाएगा।

शीतकालीन अवकाश की अपडेट कहां से मिलेगी?

शीतकालीन अवकाश से जुड़ी लेटेस्ट और जिलेवार अपडेट हम आपको:

के माध्यम से समय-समय पर उपलब्ध करवाते रहेंगे।
👉 सभी विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक हमारे ग्रुप को जरूर जॉइन करें।

Leave a Comment