Rajasthan Post-Matric Scholarship Yojana 2026: विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप का नोटिफिकेशन जारी

Rajasthan Post-Matric Scholarship Yojana 2026 विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप का नोटिफिकेशन जारी राजस्थान सरकार द्वारा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस योजना के तहत कक्षा 11वीं पास करने के बाद आगे की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

यह छात्रवृत्ति योजना राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों के लिए लागू की गई है, जिससे वे बिना आर्थिक परेशानी के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

Rajasthan Post-Matric Scholarship Yojana 2026

योजना का नामराजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना
राज्यराजस्थान
लागू कक्षाएं11वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक
लाभार्थीSC, ST, OBC, SBC, EBC, अल्पसंख्यक वर्ग
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
लाभ का माध्यमDBT द्वारा बैंक खाते में
विभागसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान
अंतिम तिथि31 जनवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटsje.rajasthan.gov.in

किन विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

इस योजना के अंतर्गत कक्षा 11वीं, 12वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, स्नातक (BA, BSc, BCom, BCA, BBA, BE/BTech, LLB, BEd) और स्नातकोत्तर (MA, MSc, MCom, MBA, MCA, MTech, LLM) सहित नर्सिंग, फार्मेसी और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship Benefits

राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्र छात्र-छात्राओं को ₹15,000 तक की वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। यह राशि सीधे DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जाती है। योजना का उद्देश्य वंचित वर्गों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

पात्रता (Eligibility)

  • आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए
  • छात्र/छात्रा कक्षा 11वीं या उससे ऊपर की कक्षा में अध्ययनरत हो
  • पिछली कक्षा में न्यूनतम 60% अंक अनिवार्य
  • परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा से अधिक नहीं हो
  • SC, ST, OBC, SBC, EBC, अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थी पात्र

Must Read- Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025: 10वीं–12वीं पास आंगनवाड़ी भर्ती नोटिफिकेशन जारी

आवश्यक दस्तावेज

  • 10वीं व 12वीं की मार्कशीट
  • जन आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • फीस रसीद
  • पिछले वर्ष की अंक तालिका
  • अन्य सहायक दस्तावेज (यदि लागू हो)

आय सीमा (Income Limit)

  • OBC: ₹1.50 लाख वार्षिक
  • SC/ST/SBC: ₹2.50 लाख वार्षिक
  • EBC: ₹1.00 लाख वार्षिक
  • DNT: ₹2.00 लाख वार्षिक
  • राष्ट्रीय स्तर की सूचीबद्ध संस्थाओं में अध्ययनरत छात्रों के लिए: ₹5 लाख वार्षिक

आवेदन कैसे करें

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. योजना का नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें
  3. Apply Online लिंक पर क्लिक करें
  4. आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही भरें
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  6. फाइनल सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

महत्वपूर्ण लिंक

आवेदन अंतिम तिथि31 जनवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटhttps://sje.rajasthan.gov.in/Scholarship_Portal.aspx
आधिकारिक विज्ञापनक्लिक करे
Join WhatsappClick Here
Join TelegramClick Here

Leave a Comment