Class 5th 8th Board Exam 2026: कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा 2026 : ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

Class 5th 8th Board Exam 2026: कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा 2026 : ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू राज्य में आयोजित होने वाली कक्षा 5वीं एवं 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। सभी संस्था प्रधानों एवं संबंधित अधिकारियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।

सभी विद्यालयों के शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से कक्षा 5 व 8 के नियमित विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। याद रहे आवेदन केवल ऑनलाइन प्रारूप व पोर्टल के माध्यम से ही सबमिट किया जा सकेंगे।

Online Application Start Date: ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि

  • 18 दिसंबर 2025 (गुरुवार)
  • प्रातः 10:00 बजे से

Last Date For Online Application : ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

  • 10 जनवरी 2026 (शनिवार)
  • रात्रि 11:59 बजे तक

निर्धारित समय-सीमा के पश्चात कोई भी ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Who will fill out the application?

राजकीय विद्यालय / राजकीय संस्कृत विद्यालय / मूक-बधिर विद्यालय / अंध विद्यालय / निजी विद्यालय / मदरसे के संस्था प्रधान
शाला दर्पण (Exam) पोर्टल के माध्यम से कक्षा 5 एवं 8 के नियमित विद्यार्थियों के आवेदन भरे जायंगे।

आवेदन केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

Important instructions : महत्वपूर्ण निर्देश

  • संस्था प्रधान यह सुनिश्चित करें कि:
    • सभी विद्यार्थियों की जानकारी विद्यालय अभिलेखों के अनुसार 100% सही हो।
    • पोर्टल पर प्रदर्शित पूर्व जानकारी का विद्यालय अभिलेख से मिलान अवश्य किया जाए।
  • ऑनलाइन आवेदन लॉक एवं सबमिट करने के बाद कोई संशोधन अनुमत नहीं होगा

Photo And Signature Upload Instructions

  • डिजिटल साइज: 5 KB से 50 KB
  • फाइल फॉर्मेट: JPG / JPEG
  • अपलोड के बाद Draft / Preview आवेदन डाउनलोड कर पुनः जांच अवश्य करें।

Online Application Process Step-by-Step

  • शाला दर्पण पोर्टल पर 5th & 8th Exam लिंक पर क्लिक करें।
  • School Login के माध्यम से लॉगिन करें।
  • Exam Activity Tab में जाकर Application लिंक पर क्लिक करें।
  • कक्षा 5 एवं 8 के विद्यार्थियों का आवेदन एक-एक करके भरें।
  • सभी आवेदन भरने के बाद Application Status लिंक पर जाएं।
  • आवेदन की स्थिति जांचें और Print Preview निकालकर जांच करें।
  • सभी आवेदन सही पाए जाने पर Final Lock करें।
  • कक्षावार Submitted Applications की सूची डाउनलोड एवं सुरक्षित रखें।

जब तक आवेदन पत्र पर Application Number प्रिंट न हो, आवेदन सबमिट नहीं माना जाएगा

Important Link

  • विभागीय वेबसाइट http://education.rajasthan.gov.in
  • शाला दर्पण / PSP पोर्टल का नियमित अवलोकन करें।

सहायता / समस्या समाधान

यदि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या, असुविधा या दुविधा हो, तो:
अपने जिले की DIET अथवा ब्लॉक के CBEO कार्यालय से संपर्क करें। यंहा से आपकी समस्या का समाधान किया जायगा।

Official Order – Click Here

Leave a Comment